Uttarakhand snowfall: चकराता और हर्षिल में जमकर बर्फबारी,पर्यटकों ने उठाया लुत्फ,जानिए कहां-कहां, देखें VIDEO

Uttarakhand snowfall video: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही जमकर बर्फबारी हुई है। चारों धामों के अलावा चकराता और हर्षिल में दोपहर से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होते ही स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand snowfall: चकराता और हर्षिल में जमकर बर्फबारी,पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

    पर्यटक भी बर्फ का आनंद लेने पहुंचने लगे है। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले हुई बर्फबारी से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमपात के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

    Uttarakhand WEATHER Heavy snowfall Chakrata Harsil tourists enjoyed know where see VIDEO

    उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। दोपहर तक प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात होने से ठिठुरन बढ़ गई है। पंडित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा के शीतकाल प्रवास मुखबा में सुबह के बाद से बर्फ गिरने का ​सिलसिला जारी है। इस बीच यात्री भी शीतकाल यात्रा में पहुंच रहे हैंं। जिससे इन इलाकों में रौनक बनी हुई है। उधर हर्षिल घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

    अनुज सेमवाल ने बताया कि बर्फ गिरते ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में काफी अच्छी बर्फ गिरी है। जिसमें पर्यटक काफी एंजॉय कर रहे हैं। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। मां यमुना के शीतकाल प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी हुई है। पंडित केशव उनियाल ने बताया कि धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से बर्फबारी जारी है।

    जबकि तहसील क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में भारी बर्फबारी की संभावना है।

    चमोली जिले में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती और माणा घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    देहरादून में भी सोमवार को ठंड के साथ शीतलहर भी चल रही है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+