Uttarakhand weather:देहरादून समेत प्रदेश भर में जमकर बरसा पानी,जगह-जगह भूस्खलन,सड़कें बंद,आगे कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand weather update उत्तराख्ंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand weather Heavy rain state Dehradun landslides many places roads closed weather forcast

चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। देहरादून में बुधवार देर शाम तक कई घंटों की बारिश ने जमकर कहर बरपाया। जगह जगह नाले सड़कों पर बाढ़ की तरह बहने लगे।

शहर के कई व्यस्ततम इलाकों में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। देर रात से सुबह तक बारिश का क्रम जारी रहा। इस बीच आज सुबह से देहरादून में तेज धूप खिली हुई है। लेकिन शाम तक फिर से बारिश की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दोपहर बाद तेज बारिश का क्रम जारी है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। पहाड़ों में बारिश से जगह जगह भूस्खलन और सड़कें बंद होने की सूचना है।

इस बीच मथुरावाला नौका हिल के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया है। जिसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। एसडीआरएफ ने रात में ही सर्चिंग शुरू की। जिसका पता नहीं लग पाया। आज सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा जिजोन गांव के पास सुसना नदी के किनारे व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान रामप्रसाद बडोनी उम्र 65 वर्ष,निवासी डोंडावला नौका के रूप में हुई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है। चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+