Uttarakhand weather: जारी रहेगी तेज दौर की बारिश, जानिए कब तक, गंगोत्री हाईवे बाधित होने से बढ़ रही मुश्किलें
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार 15 अगस्त को भी देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। मौसम विभाग की मानें तो कल भी मौसम बिगड़ा रहेगा। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बता दें कि देहरादून समेत कई जिलों में पिछले हफ्ते भारी बारिश के चलते स्कूल बंद रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है।

16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 18 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की जानकारी सामने आई। जिससे मौसम में बदलाव नजर आया। साथ ही ठंडक भी बढ़ गई है।
हर्षिल क्षेत्र के अवाना बुग्याल सहित गंगोत्री और लंका के आसपास के ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को बर्फ दिखाई दी। हर्षिल क्षेत्र के अवाना बुग्याल सहित गंगोत्री और लंका के आसपास के ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को बर्फ दिखाई दी। हालांकि निचले क्षेत्रों में अभी बारिश जारी है। उधर गंगोत्री नेशनल हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड की वजह से बाधित हो रहा है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू और नालूपानी के पास भूस्खलन से मार्ग बाधित रहा। जो कि दिन में करीब दो बजे के आसपास शुरू हो पाया। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। धराली आपदा के 11 दिन बाद भी हाईवे यातायात के लिए बहाल न होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उधर गंगोत्री हाईवे पर डबरानी से आगे भी यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ हाईवे भी जगह जगह बाधित हो रहा है। जिससे चार धाम यात्रा पर ब्रेक लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications