Uttarakhand weather हल्द्वानी और कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात, जानिए क्या है मौसम अपडेट

उत्तराखंड में भारी बारिश एक बार फिर आसमानी आफत बनकर बरसी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक और गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक हर तरफ जलभराव की समस्याएं खड़ी हो गई है। सबसे डरानी वाली तस्वीरें हल्द्वानी और कोटद्वार से सामने आ रही है।

उत्तराखंड में भारी बारिश एक बार फिर आसमानी आफत बनकर बरसी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक और गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक हर तरफ जलभराव की समस्याएं खड़ी हो गई है। सबसे डरानी वाली तस्वीरें हल्द्वानी और कोटद्वार से सामने आ रही है। इधर मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए ऑरेंज, शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather: Flood like situation in Haldwani and Kotdwar, know what is the weather update

नैनीताल जिले में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जगह जगह सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर पानी आ जाने से गाड़ियां सड़कों पर पानी में रेंगती हुई नजर आ रही हैं। जो कि आधी पानी में डूब कर चलने को मजबूर हैं।

जगह जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण चोरगलिया में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, बहाव तेज होने के कारण नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार भी लग गई।

हल्द्वानी की तरह भारी बारिश से कोटद्वार में भी जलभराव और बाढ़ जैेसे हालात पैदा हो गए हैं। भाबर क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर आने से तटवर्ती इलाकों में लोग डरे हुए हैं और मूसलाधार बारिश में घरों से निकलकर छत पर आकर समय काट रहे हैं।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होकर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। कई जगह संपर्क मार्ग टूटने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे।

मौसम अपडेट की बात करें तो बुधवार को भी प्रदेश भर में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+