Uttarakhand weather: बारिश व बर्फबारी के बाद बढ़ी मुश्किलें, लौटी ठंड, जानिए कैसा रहेगा आगे मौसम

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। गुरुवार को बारिश व बर्फबारी के बाद आज मौसम खुला हुआ है लेकिन एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा है। बर्फबारी के बाद आज हर्षिल, यमुनाघाटी, औली और धनोल्टी में सफेद चादर ओडे प्रकृति खूबसूरत नजर आई।

उधर औली से लेकर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीती व माणा घाटी से लेकर अन्य ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में एक फीट तो बदरीनाथ में दो फीट तक ताजी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब में लगभग तीन फीट ताजी बर्फ जमी। वहीं निचले इलाकों में बारिश से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand weather Difficulties increased after rain snowfall cold returned know mousham ka hal

केदारनाथ धाम में भी से 2 फीट ताजा बर्फ जम गई है। केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। इस बीच हर्षिल घाटी में बंद पडी सड़कों को खोलने का काम जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं।

देहरादून में भी आज मौसम खुला हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए रहेंगे। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई। उत्त्तरकाशी में गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद गंगोत्री नैशनल हाइवे सुक्खी के बाद बंद हो गया है। बीआरओ बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन स्नो कटर मशीन और जेसीबी से सड़क मार्ग खोलने में जुटा है।

हर्षिल से मुखबा जाने वाली सड़क भी बंद है। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे केवल चैन लगे चार बाई चार वाहनों को ही भेजा जा रहा है। बर्फबारी के कारण वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं यमुनोत्री धाम और मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में गुरुवार सुबह से जारी बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया है। यमुनोत्री धाम में एक फिट और खरसाली में तीन इंच तक बर्फ जमी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान भी सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+