Uttarakhand Weather: गर्मी से फिर हाल हुए बेहाल, कब होगी बारिश, कब आएगा मानसून, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। बीते एक हफ्ते से बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ता जा रहा है।

देहरादून में भी गर्मी की तपिश कम नहीं हो रही है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि नया रिकॉर्ड बन गया है।

Uttarakhand Weather Conditions again suffering due to heat when will rain when will monsoon come know what the weather department says

गर्मी की तपिश कम होने के लिए लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ​फिलहाल बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की राहत न मिलने की संभावना जताई गई है।

मानसून के आने का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। मानसून के आने का 25 जून तक की संभावना जताई जा रही है। इस बीच 15 या 16 को प्री मानसून की कुछ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक दून में गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से बचने के लिए लोग पानी वाली जगहों पर पहुंच रहे हैं। जहां दिनभर काफी भीड़ देखी जा रही है। मसूरी, सहस्त्रधारा समेत कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां लोग दिन में गर्मी से बचने के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें किे केदारनाथ में रविवार देर शाम हल्की बारिश होने से ऊंची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ था। जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में भी रविवार शाम करीब डेढ़ घंटा बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+