Uttarakhand Weather आज मौसम साफ, कल से बदलेगा, 23 और 24 को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कहां-कहां
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम जल्द ही करवट लेने जा रहा है। बीते लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन गुरुवार 22 जनवरी से मौसम बदल सकता है। 23 और 24 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 22 जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड परेशान कर सकती है। उधर, 23 और 24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड को 22 जनवरी की रात से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। अरब सागर से निचले स्तरों पर भारी नमी का प्रवाह 23 और 24 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचेगा। इससे उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान के खतरों को बढ़ा देगा।
केंद्र की ओर से विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए 23-24 जनवरी को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इन दो दिनों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।
इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। हिदायत जारी करते हुए कहा, 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों के परिस्थितियां बदल सकती है। जिसको देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बता दें कि नए साल पर अब तक एक बार ही मौसम बदला है। इस साल में सीजन की पहली और एक मात्र बर्फबारी हुई है।
मौसम वैज्ञानिक इस मौसम को प्रकृति के खिलाफ मान रहे हैं। जिससे खेती किसानी में भी फर्क पड़ सकता है। पहाडों में बर्फबारी न होने से लोग परेशान है। पर्यटन व्यवसाय भी ठप पड़ा हुआ है। बुधवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड परेशान कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications