Uttarakhand weather: होली पर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश से लौटी ठंड, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में आज होली के दिन सुबह से ही बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। गंगोत्री घाटी, यमुनोत्री, औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है।

बीते दिनों से मौसम शुष्क होने से गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन आज बारिश से एक बार फिर ठंड लौट आई है। बता दें कि कुमांउ समेत पर्वतीय जिलों में आज होली मनाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand weather changed on Holi cold returned snowfall rain know how long remain like this

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के कई स्थानों में हल्की से मध्यम व अन्य जनपदों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और नैनीताल जिले में कहीं कहीं राज्य के देहरादून झक्कड़ (50-60) किमी प्रति घंटे के हिसाब से आ सकता है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं (40-50) किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना भी जताई है। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी के चलते ठंड लौट रही है।

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन आज तापमान गिर गया है। शुक्रवार को होली के दिन भी मौसम शुष्क और कहीं कहीं बादल छाए रहे। ऐसे में होली पर ठंड का एहसास बढ़ गया है। जिससे आने वाले दिनों में इसका असर देखने को​ मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में बर्फबारी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+