Uttarakhand weather: बारिश व बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, कहां-कहां हिमपात,बढ़ने लगी ठंड

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। देहरादून समेत पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलने से फिर ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।सीमांत जिला उत्त्तरकाशी के हर्षिल,मुखबा,गंगोत्री में आज सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है।

वहीं माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि 27 फरबरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हर्षिल और मुखबा में प्रस्तावित है जिसको लेकर हर्षिल और मुखबा में तैयारियां की जा रही है।

Uttarakhand Weather changed due to rain snowfall some places cold started increasing

इस बीच बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों अल्मोड़ा में रात से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। चम्पावत जिले में बादल छाए हुए है। टिहरी में मध्यम बारिश हो रही है। बारिश से काश्तकारों को राहत मिली है। रूद्रप्रयाग जिले में जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक बादल छाए हुए हैं। जबकि चमोली में ऊपरी क्षेत्रो में हल्की बर्फवारी और जिले में बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में अधिकतर ​जगहों से आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है। देहरादून में भी सुबह से बारिश हो रही है। गंगोत्री धाम के रावल पंडित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री और मुखबा गांव में भी बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है। बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+