Uttarakhand weather: फिर भारी बारिश का दौर, देहरादून समेत इन जिलों के लिए अलर्ट, लाइफलाइन पर गहराया संकट

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे शासन प्रशासन की चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। देहरादून जिले में फिर से जमकर पानी बरस रहा है। जिससे जगह जगह जलभराव हो गया है। गंगोत्री हाईवे नेताला पर बार बार बाधित हो रहा है।

मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों में बारिश की संभावना जताई। साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ होने की संभावना है।

Uttarakhand weather Another round heavy rains alert districts Dehradun crisis deepens lifeline

देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली , पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। प्रदेश में कई जिलों में सड़क कनेक्टविटी बाधित है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों से भारी बारिश से कुमाऊं और गढ़वाल के कई क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे जगह जगह बाधित हो रहा है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

चमोली जिले के गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेरपानी में कई घंटों तक मार्ग अवरुद्ध रहा। हाईवे के दोनों और करीब 500 यात्री फंसे हुए थे। हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने भनेरपानी के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग को युद्ध स्तर पर काम कर शुरू कर दिया है।

इस समय मौसम जिला प्रशासन उत्तरकाशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। धरासू से लेकर धराली तक दर्जनों स्पॉट लेंडस्लाइड होने से बार बार बाधित हो रहे हैं। जिससे रेस्क्यू अभियान में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की भी रोज मर्रा की जिदंगी पर इसका ​असर पड़ रहा है। अगस्त में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 21 अगस्त ​तक फिर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+