Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर मौसम ने ली करवट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों से चटक धूप से मौसम में गर्मी के आसार नजर आने लगे थे। लेकिन एक बार फिर मौसम बदलने से ठंड का असर नजर आ सकता है। ऐसे में एक बार फिर व्यापारियों और पर्यटकों को नई उम्मीद जग गई है।

Uttarakhand weather again took turn in possibility of snowfall rain in hilly areas, know what chances.

प्रदेश के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़, जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार है। इस बार भी 3500 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूरे प्रदेश भर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी को एक बार फिर से प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में मौसम करवट बदल सकता है।

इससे पहले भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून इन क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली थी। एक बार फिर से मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के साथ.साथ पर्यटक इधर का रूख कर सकते हैं।

जिससे व्यापारियों में एक बार फिर नई उम्मीद जगी है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी इलाके शामिल हैं, जिनमें बर्फबारी हो सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। इस बार भी 3500 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+