उत्तराखंड: टिहरी के कुमेरुडांग के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक घायल
उत्तराखंड के टिहरी जिले के कुमेरुडांग के पास वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब छह बजे की है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के कुमेरुडांग के पास वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब छह बजे की है।

टिहरी पुलिस को कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिली। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य चलाया गया लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
दुर्घटना जाखणीधार ब्लॉक के निरालीधार दपोली सुनाली गांव सड़क मार्ग पर कुमेरुडांग गांव के पास हुआ। वाहन दुर्घटना में भीम सिंह नेगी 46 वर्ष पुत्र कर्ण सिंह नेगी, निवासी पालकोट, हरीश लाल 34 वर्ष पुत्र खुणू मिस्त्री निवासी सुनाली गांव की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि बुद्धि प्रकाश 51वर्ष पुत्र भोला दत्त बिजल्वाण निवासी लणोत्तर गांव जाखणीधार गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को खाई निकालकर एंबुलेंस सेवा से सीएचसी हिंडोलाखाल में उपचार हेतु भर्ती करवाया है।

Click it and Unblock the Notifications