UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में 19वीं गिरफ्तारी, उत्तरकाशी से मास्टरमाइंड हाकम का करीबी गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में उत्तरकाशी से एक अभ्यर्थी गिरफ्तार

देहरादून, 16 अगस्त। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह अब तक की 19 वीं गिरफ्तारी है। आरोपी अभ्यर्थी हाकम सिंह का काफी करीबी माना जाता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी इस परीक्षा में सम्मिलित हुई थी, लेकिन पास नहीं हुई है। पकड़ा गया अंकित रमोला हाकम सिंह का करीबी है, जो कि अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने का काम करता था।

uttarakhand uttarkashi dehradun stf uksssc paper leak copycat candidate girafttar

आरोपी टीचर तनुज के घर पर की नकल
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व गिरफ्तार आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर दूसरे आरोपी टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। इन्हीं में से एक अभ्यर्थी को चिह्नित किया गया। पूछताछ के आधार पर अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई। जिसे उत्तरकाशी नौगांव से पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लाया गया था। जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनहरा पोस्ट ऑफिस नौगांव तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र करीब 32 वर्ष' के रूप में हुई है। एसएसपी ने अपील करते हुए कहा है कि ऐसे अभ्यर्थियों को आगाह है जिन्होंने अनुचित साधनों से एग्जाम क्लियर किया है। वो स्वयं से सामने आकर बयान दर्ज कराएं नहीं तो उनकी भी जल्दी ही गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ये है मामला

22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मैं प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है। जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+