Uttarakhand Board Result 2023: 12वीं में तनु चौहान और 10वीं में सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप
UK Board UBSE 10th 12th Result Updates उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं में तनु चौहान और 10वीं में सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप किया है।

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 जबकि इंटर का रिजल्ट 80.98 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख बत्तीस हजार और इंटरमीडिएट में एक लाख सत्ताइस हजार परीक्षार्थियों ने दी है। रिजल्ट चेक करने के लिए उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एसएमएस से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications