उत्तराखंड: गैरसैंण के विधान भवन में 1 से 10 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 4 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार पेश करेगी बजट

Uttarakhand Cabinet, देहरादून। उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र 1 से 10 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चलेगा। वहीं, चार मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है। इस दौरान सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Uttarakhand: Trivandra government will present the budget on March 4 in the assembly

2022 में विधानसभा चुनाव है, इस लिहाज से त्रिवेंद्र सरकार का ये बजट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी में लोकलुभावन बजट पेश करेगी और यह पूरी तरह से चुनावी होगा। वहीं, शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आगामी एक मार्च से दस मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चार मार्च को त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश का बजट पेश करेगी।

बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक भी संपन्न हुई। इस बैठक में चार महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में हुए ये निर्णय-
- सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाई गई समितियों में संशोधन किया गया है। समितियों में सांसद विधायक और मंत्री नामित सदस्य होंगे।
- जल जीवन मिशन में 97 पदों पर सहमति बनी।
- उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में दो संशोधन हुए।
- उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+