Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड टनल में फंसे सभी श्रमिक बाहर निकाले, देखे एक्सक्लूसिव Photos व Video
Uttarakhand Silkyara tunnel exclusive Photos: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए शुरू किए रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिली है। टनल से मजदूरों को बाहर निकालने का सिलसिला 17वें दिन मंगलवार को शुरू हो सका है। (वीडियो नीचे)
मंगलवार देर शाम जैसे ही सिलक्यारा टनल से पहला श्रमिक सुरक्षित बाहर आया तो वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर राहत नजर आई। खबर है कि अब तक सभी 41 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह मौके पर मौजूद हैं। वे बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। हर कोई श्रमिकों के हौसलों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए बचाव दलों के प्रयासों की जमकर सराहना करता दिखा।
Recommended Video

श्रमिकों के बाहर निकालने की सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सिलक्यारा टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जा रही है। फिर एंबुलेंस के जरिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।

उत्तराखंड सिल्कयारा टनल हादसा 2023 की टाइमलाइन
बता दें कि उत्तरखंड के उत्तरकाशी जिले में यमनोत्री हाईवे पर सिल्कयारा टनल बन रही है। करोड़ों की लागत वाली इस आधुनिक टनल का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ था, जिसके पूरा होने का लक्ष्य फरवरी 2024 रखा गया था।

चार किलोमीटर लंबी सिल्कयारा टनल में काम कर रहे 41 मजदूर 12 नवंबर 2023 की सुबह 5 बजे बाहर आ रहे थे ताकि दीपावली पर्व पर अवकाश लेकर अपने घर जा सके।
मजदूर टनल से निकल रहे थे तब 2 किलोमीटर के रास्ते के बाद भूस्खलन हो गया था। एक तरफ भूस्खलन होने से मलबा तो दूसरी तरफ टनल का बंद मुहाना। ऐसे में 12 नवंबर 2023 से सभी 41 मजदूर टनल में फंस हुए हुए थे।

मजदूर 17 दिन तक सिल्कयारा टनल में फंसे रहे। हालांकि उन तक भोजन पहुंचाया जा रहा था। संचार के साधन भी उपलब्ध करवाए। वे अपनों परिजनों से बात भी कर पा रहे थे।

टनल में सरिए, कंक्रीट की वजह से बचाव श्रमिकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रास्ता बनाने के लिए विदेशों से भी विशेषज्ञ बुलाए गए। आखिर 17वें दिन कामयाबी मिली और श्रमिकों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications