भारत -चीन सीमा पर उत्तराखण्ड का लाल शहीद,देहरादून के रहने वाले आईटीबीपी निरीक्षक ने ऐसे दी देश के लिए जान

भारत -चीन सीमा पर LAC के पास उत्तराखण्ड के एक और लाल शहीद हो गए हैं। आईटीबीपी के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह अपना देश सेवा में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।

देहरादून निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह भारत -चीन सीमा पर विशिष्ट पैट्रोलिंग के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गए हैं।

uttarakhand shaheed on India-China border ITBP inspector martyred near LAC Chandra Mohan Singh

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान LAC के पास "भारत" अग्रिम चौकी (Lahaul & Spiti, Himachal Pradesh) से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए temporary ब्रिज बनाकर और अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते समय गिर गये और पानी के बहाव में बह गये।

इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर "भारत" अग्रिम चौकी के ITBP द्वारा उन्हें बचाया गया और पास के आर्मी अस्पताल Sumdo में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ पर ईलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गये। चन्द्र मोहन सिंह के निधन से आईटीबीपी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

निरीक्षक चन्द्र मोहन (55 वर्ष) देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले हैं। चन्द्र मोहन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24.09.1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे , वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।

सेवा के दौरान ग्रहण किए गए अनुभवों से इस बल में अपने अधीन पदाधिकारियों को समय-समय पर मार्गदर्शित किया। मार्शल आर्ट में दक्षता के साथ साथ उन्होंने अपने कार्य से देश का नाम रोशन किया था. चन्द्र मोहन सिंह का अंतिम संस्कार गृह निवास जौली ग्रांट, देहरादून में संपन्न किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+