रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी रिवर राफ्टिंग, हो जाइए तैयार

एक सितंबर से ऋषिकेश में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग

देहरादून, 18 अगस्त। अगर आप पूरे परिवार या दोस्तों के साथ रोमांच का मजा लेना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग 2 माह बाद फिर से शुरू हो जाएगी। एक सितंबर से तीर्थनगरी में राफ्टिंग के संचालन पर लगी रोक हट जाएगी। उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग पर रोक लग जाती है।राफ्टिंग एक्टिविटी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहती है। ऐसे में राफ्टिंग के शौकीनों को दो माह का लंबा इंतजार करना पड़ता है।

uttarakhand rishikesh adventure lovers, river rafting will start from September 1, get ready

जुलाई तक 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके

उत्तराखंड घूमने आने वाले यात्रियों के लिए सबसे रोमांचक खेल रिवर राफ्टिंग है। 2022 के इस सीजन में जुलाई तक 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। इससे करीब 25 हजार से ज्यादा परिवारों की आजी​विका चल रही है। करीब 254 कं​पनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैंं। बारिश के कारण सैलानी यहां आने से दूरी बनाते हैं। राफ्टिंग का असर भी कैंपों पर दिखता है। जैसे ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा, उससे कैंपों में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते हेंवल घाटी और तपोवन क्षेत्र में संचालित कैंप फुल रहते हैं। एडवांस बुकिंग के बाद भी सैलानियों को यहां जगह नहीं मिलती है। कैंप संचालकों को उम्मीद है कि एक सितंबर के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ेेगी और कैंप गुलजार होंगे।

ऋषिकेश राफ्टिंग क्यों है खास
उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जो कि युवाओं के लिए फन, एडवेंचर और खेल का जरिया है। हर साल हजारों, लाखों लोग रिवर राफ्टिंग का शानदार अनुभव लेने यहां पहुंचते हैं। जिसमें भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग एक तरह का स्पोर्ट है, जो न केवल युवाओं को फिट बनाता है, बल्कि यह एक तरह की मजेदार एक्टिविटी है,जिसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश राफ्टिंग जो कि 9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है। इसके अलावा कोडियाला से ऋषिकेश राफ्टिंग 35 किमी की जिसे लगभग 1 से 4 घंटे तक होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश राफ्टिंग 75 किमी जिसमें नाइट स्टे कराया जाता है। इसके साथ ही मेरिन ड्राइव से ऋषिकेश राफ्टिंग 27 किमी की 2 घंटे की होती है। साथ ही शिवपुरी से ऋषिकेश राफ्टिंग 18 किमी दूरी का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+