Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने उत्तराखंड के सबसे युवा CM
देहरादून, 04 जुलाई। उत्तराखंड विधायक दल के नेता पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद और गणेश जोशी ने नए राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। देहरादून के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। इस बीच हल्की बारिश ने कार्यक्रम की तैयारियों में थोड़ी से बाधा उत्पन्न की। संवैधानिक बाध्यताओं के चलते पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया था। शपथ लेने के बाद बीजेपी विधायक धामी राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन गए हैं।

Recommended Video
इसके साथ ही 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। अहम बात है कि पिछले चार महीनों में वह प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। धामी खाटिमा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को 57 विधायकों ने धामी को अपना नेता चुनने का फैसला लिया। विधायक दल की बैठक नरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुई, जिसके बाद धामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।
यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने के पीछे भाजपा के 5 गणित समझिए
वहीं धामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी की खबरों पर भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने कहा कि हर कोई इस फैसले से उत्तराखंड में खुश है। सूत्रों के मुताबिक सीएम पद के लिए पुष्कर सिंह के चुनाव के बाद सतपाल महाराज, मदन कौशिक, सुबोध उन्याल, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और यशपाल आर्या जैसे नेता पार्टी के इस कदम से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि तीरथ सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बंशीधर भगत ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी का कोई भी विधायक नाराज नहीं है।
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में कब तक होगी बारिश? इस वजह से मार्च में बदला मौसम, IMD की चेतावनी -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? -
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications