उत्तराखंड में धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने का किया ऐलान, BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड में धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने का ऐलान किया है। जिसमें धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नकली भेषधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने ऑपरेशन कालनेमि को देव भूमि मे सनातन के सरंक्षण की दिशा मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा बताया है।

ऑपरेशन कालनेमि को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे देवभूमि से छद्म भेषधारी राक्षसों के सफाए करने वाला निर्णय बताया। वहीं चेताया कि नकली धार्मिक चोला ओढ़कर देवभूमिवासियों की भावनाओं से अपराधिक खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी।

UTTARAKHAND PUSHKAR Dhami government announced Operation Kalanemi BJP STATE President Mahendra Bhatt

उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अमूमन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नकली भेषधारियों के लगातार अपराधिक मामले सामने आते हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती हैं, लेकिन फिर भी ऐसे मामलों पर कड़े ऐक्शन लेने की जरूरत महसूस की जाती रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान की शक्ल में ऑपरेशन कालनेमि शुरू करना बहुत सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से अपराधिक घटनाओं के अतिरिक्त लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होती है और राज्य का माहौल भी खराब होता है। उस पर देवभूमि की छवि के अनुसार ऐसे सभी प्रकरण पूरी तरह से अक्षम्य है, जिनपर लगाम लगाना बहुत आवश्यक था। चूंकि भाजपा की प्रतिबद्धता प्रदेश के देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखते हुए उसे समृद्ध बनाने की है।

जिसके क्रम में हमारी सरकार ने यूसीसी, धर्मांतरण और दंगारोधी कानून के साथ अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर कठोर कार्रवाई जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमि भी उसी कटिबद्धता का हिस्सा है। जिसमें कोई भी रावण या कालनेमि जैसा उसका कोई कपटी सहयोगी, अब साधु संत बनकर समाज को ठगने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+