हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बह रहा था युवक, पुलिस के जाबांज जवान ने बचाई जान, देखें Video

हरिद्वार, 16 जुलाई: सावन का महीना शुरू हो चुका है। धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तों की चहलकदमी बढ़ चुकी है। ऐसे में गंगा में नहाने के दौरान एक छोटी सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है, जिसका उदाहरण हाल ही में कांगड़ा घाट पर देखने को मिला, जहां गंगा में डूब रहे युवक को उत्तराखंड पुलिस के जवान में जान पर खेलकर बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने भी इस वीडियो को देखा वो पुलिस जवान की तारीफ करते नहीं थक रहा।

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने बचाई जान

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने बचाई जान

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हरिद्वार के कांगड़ा घाट के पास गंगा जी के तेज बहाव से एक युवक डूबता नजर आ रहा है, जिसको देखकर बिना देर किए उत्तराखंड पुलिस का तैराक जवान फुर्ती से तैरकर युवक के पास जाता हैं और उसे पकड़कर सुरक्षित किनारे लेकर आ जाता है। वीडियो 48 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जाबांज पुलिस जवान को सम्मानित करने की मांग की है।

नदी में डूब रहा था हरियाणा का युवक

नदी में डूब रहा था हरियाणा का युवक

वीडियो के साथ हादसे की जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस ने लिखा- "हरिद्वार - रावतपुर भवन, कांगड़ा घाट के पास डूब रहे युवक को देख उत्तराखंड पुलिस के तैराक हेड कांस्टेबल अतुल सिंह व सनी कुमार (जल पुलिस) ने नदी में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। युवक सोनीपत, हरियाणा निवासी है।"

फिर से लौटाई जिंदगी

फिर से लौटाई जिंदगी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक नदी के बहाव में तेजी से बहते हुए डूबता नजर आ रहा है, जिसको बचाने के लिए एक पुलिस जवान फौरन छलांग लगा देता है। और तेजी से डूबते हुए युवक को बचाने के लिए उसके पास पहुंचता है। पुलिस जवान जब युवक को पकड़ लेता है तो फिर दो लोग और नदी में कूदकर युवक के पास जाते हैं और उसे सकुशल किनारे पर लेकर आते हैं।

लोगों ने की सम्मानित किए जाने का मांग

लोगों ने की सम्मानित किए जाने का मांग

इस वीडियो को उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने भी शेयर करते हुए अतुल सिंह और सनी कुमार की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-"साहस का अद्भुत प्रदर्शन। इस बहादुरी के कार्य से किसी को दोबारा जिंदगी मिली। बहुत शाबाशी।" वहीं इस वीडियो पर यूजर भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने जान बचाने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया तो किसी ने मांग की कि इन पुलिस कर्मियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+