पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान टिहरी झील में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान

टिहरी झील में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जब​ पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक युवक असंतुलित होकर झील में गिर गया। एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को बचा लिया।

बताया गया कि पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी बीच नैनीताल का 26 वर्षीय ट्रैनिंग ले रहा युवक झील में गिर गया। जिससे हड़कंप मच गया। लेकिन एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचा लिया।

uttarakhand news Youth fell into Tehri lake during paragliding training SDRF saved his life

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर गुरुवार को पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। प्रशिक्षण को देखते हुए पूर्व से ही झील में तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू के लिए र​वाना हुई।

इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया। नैनीताल के 26 वर्षीय युवक ऋषि के लिए एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर आई और उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से निकाला गया। जिसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत की सांस ली। एसडीआरएफ की तत्परता से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+