Uttarakhand news: सड़क पर घने कोहरे में लगा था जाम,अचानक गाड़ियों के बीच पहुंचे गजराज, मचा हड़कंप, फिर हुआ ये
Uttarakhand elephant viral video उत्तराखंड में इन दिनों कोहरे के चलते सड़कों पर लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। जिस कारण कई बार घंटो सड़कों पर जाम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। ऐसे में अगर कोहरे के बीच सड़क पर गजराज यानि हाथी नजर आया। तो हड़कंप मचना तय है। ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर जिले का सामने आया है। जहां सड़क पर कोहरे के चलते जाम लगा हुआ था, लेकिन तभी अचानक सड़क पर हाथी पहुंच गया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया में उधमसिंह नगर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते सड़क पर गाड़ियां जाम में फंसी हुई थी। इस बीच अचानक सड़क पर हाथी पहुंच गया। जो कि थोड़ी देर चहलकदमी करते हुए फिर से जंगल की तरफ निकल गया।
इस बीच दोनों तरफ गाड़ियों के पहिए थम गए और सभी ने हाथी के जंगल में वापिस जाने का इंतजार किया। हाथी के लौटने के बाद ही गाड़ियां आगे बढ़ी। ट्विटर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अजित सिंह राठी ने भी इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि सड़क पर वाहनो की क़तार है, कोहरा है और गजराज है।
उत्तराखंड का मैदानी इलाका इन दिनों पूरी तरह से कोहरे के आगोश में हैं। जिससे दिन में भी गाड़ी की लाइट जलाकर सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। कई बार ऐसे में जाम की स्थिति भी बन रही है। इसके साथ ही कई इलाके ऐसे हैं जहां से जंगल भी लगता है।
इन रास्तों में गुलदार, हाथी समेत कोई भी जंगली जानवर सड़क पर पहुंच जाते हैं। जिससे कई बार हड़कंप मच जाता है। ऐसे जानवरों के सड़कों पर आने से लोगों में डर होना स्वाभाविक है। जो कि कभी भी किसी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैें। ऐसे हालातों में सर्तकता बरतना जरूरी है।
सड़क पर वाहनो की क़तार है, कोहरा है और गजराज है। #udhamsinghnagar pic.twitter.com/p3DcdegAHy
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) January 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications