Uttarakhand News: सीएम धामी से दिल्ली में मिले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, इस अंदाज में दी बधाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की है। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। अजय सदैव प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।'

cm dhami

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की है। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+