Uttarakhand news: टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर चलती स्कूटी में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला ग्राम डांग ब्रह्रमखाल की निवासी बताई जा रही है।

Uttarakhand news: Scooty moving on Tehri-Uttarkashi road caught fire, woman burnt to death

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+