Uttarakhand news: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,वाहन गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लोग,हादसे मे दो की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तिलवाड़ा मयाली मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर सियाल्स्यू के समीप तिलवाड़ा की ओर आ रहा एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही वाहन गिरने की आवाज आई, आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
इस बीच पुलिस व आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ रुद्रप्रयाग मुख्यालय से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि कार में दो व्यक्ति सवार थे, घायल कैलाश जगवाण खाई से निकालकर 108 की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया।
जबकि दूसरे व्यक्ति किशन कठैत की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कैलाश की भी उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। जो कि दोनों रूद्रप्रयाग के बताए जा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि यह दोनो व्यक्ति किसी काम से सिलाल्स्यू गए थे, वहां से वापस तिलवाड़ा आते समय यह दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications