Uttarakhand news: करवाचौथ पर व्यापारी को लूटा, लूटी रकम से पत्नि को की साड़ी गिफ्ट, अब पहुंचा जेल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करवाचौथ पर एक पति ने पत्नि को लूटे हुए पैसों से साड़ी खरीद कर दी। करवाचौथ के दिन 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी फैयाज खान के साथ लूट की घटना सामने आया। जिसका पुलिस ने खुलासा किया।
आरोप है कि बुजुर्ग दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी धक्का देकर एक व्यक्ति ने 21 हजार रुपये लूट लिए। जिसमें उन्हें चोट भी आई। जिसने इस घटना को अंजाम दिया वह एक गैंगस्टर है। आरोपी इससे पहले भी मोबाइल लूटने और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

बीते शुक्रवार को नगर में सब्जी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग व्यापारी फैयाज खान (70) दुकान बंद कर घर के लिए जा रहे थे। दुकान से कुछ ही दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब से 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।
घटना में बुजुर्ग व्यापारी को चोट आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर सागर सोराड़ी (28) की पहचान हुई। घटना के तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग की रैकी की थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के 17,130 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। व्यापारी से जिस दिन लूट हुई उस दिन करवाचौथ पर्व था। आरोपी ने पहले बुजुर्ग को लूटा। इस लूट की धनराशि से उसने तीन हजार से अधिक की साड़ी खरीदी। करवाचौथ पर इसे पत्नी को उपहार में दिया। पुलिस ने लूट की धनराशि से खरीदी गई साड़ी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार लूट, स्मैक के मामलों में पकड़ा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications