Uttarakhand news: जन्म दिन के दिए इकलौते बेटे की ऐसे आई मौत, शव यात्रा में गए युवक की नदी में डूबने से मौत
Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक गांव में किसी की शव यात्रा में गया हुआ था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। युवक घर का इकलौता बेटा था, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के गुरना के तोली गांव में एक वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीण शव यात्रा में रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के लिए गए थे। इस दौरान 20 वर्षीय सागर बिष्ट नदी में नहाते समय डूब गया, जिसे डूबता देख ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक नदी में डूब गया।
जिसके बाद युवक काफी दूर मिला। ग्रामीण युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सागर अपने परिवार का इकलौता बेटा था और सेना की तैयारी कर रहा था। साथ ही घटना के दिन उसका जन्मदिन भी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पिथौरागढ़ में शव यात्रा में शामिल होने गए गुरना तोली निवासी एक युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक का सोमवार को ही जन्मदिन भी था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक नहा रहा था उस स्थान पर पूर्व में मशीन से खोदकर गहरा गड्ढा बनाया गया था।
सागर तीन बार नदी में इस पार से उस पार तक तैरा लेकिन चौथी बार में वह अचानक डूब गया। वहीं एक दूसरे हादसे में धमौड़ के निकट शव यात्रा में जा रहे युवाओं का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग सवार थे, जो घायल हो गए। शव यात्रा में जा रहे अन्य लोगों व स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications