Uttarakhand news: गर्जिया देवी मंदिर परिसर में भीषण आग,15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा तफरी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से करीब 15 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

Uttarakhand news Massive fire in Garjiya Devi temple complex 15 shops burnt to ashes chaos created

प्रसाद की दुकानों में अचानक आग लग गई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के नीचे स्थित एक दर्जन से ज्यादा प्रसाद की दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आज भयानक तरीके से भड़क गई और 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी दुकानें जलकर राख हो गई। सभी दुकानें प्रसाद विक्रेताओं की थी। जो झोपड़ी के रूप में थी। पहले एक दुकान में आग लगी और धीरे-धीरे उसने सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

दुकानें धू-धू कर जल गई

अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग उसे बुझा नहीं पाए। दुकान पर आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई और फायर सर्विस को बुलाया गया। लोगों के आंखों के सामने दुकानें धू-धू कर जल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए। हादसे के समय कई लोग मंदिर में दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। फिलहाल, अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

मां गर्जिया का पावन धाम

नैनीताल जिले के रामनगर तहसील मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर सुंदरखाल गांव में मां गर्जिया का पावन धाम स्थित है। ये मंदिर माता पार्वती को​समर्पित है। लेकिन 13 सालों से मंदिर खतरे के साये में है। जिसको सुधारने के लिए एक बार फिर कवायद हो रही है। इस बार सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के लिए करीब 9 करोड़ की डीपीआर तैयार की है।

यहां पांड़वों ने कठिन तप किया

मां गर्जिया मंदिर मान्यता है कि यहां पांड़वों ने कठिन तप किया था। मां गर्जिया का मंदिर हरे-भरे जंगलों में बहती कोसी नदी के बीच में एक छोटे से टीले पर स्थित है। इसे चमत्कारी सिद्धपीठ भी कहा जाता है। भक्तों को माता के दरबार में पहुंचने के लिए 90 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। हर रोज यहां पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु गर्जिया माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माता के मंदिर में भक्त चुनरी बांधकर मनोकामना मांगते हैं। मन्नत पूरी होते ही भक्त चुनरी खोलकर अपने घर ले जाया करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+