उत्तराखंड में किस सीट पर कितने बजे आएगा परिणाम, इस वीआईपी सीट पर देरी से आएगा रिजल्ट

मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के​ लिए हुए वोटिंग की मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

कल सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश में 884 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना, जबकि डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 218 टेबल लगाई गई है।

uttarakhand news lok sabha election 2024 result what time will result come on which seat

मतगणना के लिए 5500 से ज्यादा कर्मचारियों ​की तैनाती रहेगी। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। कल सभी सीटों पर परिणाम आने हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गणना होगी। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। उत्तराखंड में करीब 58 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि 1 लाख पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा है कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से चार पर परिणाम काउंटिंग शुरू होने के 5 से 6 घंटे के अंदर आ जाएंगे। जबकि एक लोकसभा सीट पर काउंटिंग में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

इस एक सीट का रिजल्ट शाम 4 से 5 बजे तक आ सकता है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़, नैनीताल उधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों की मतगणना दोपहर 1 से 2 बजे तक पूरी हो जाएगी।

इन चारों सीटों का परिणाम दोपहर 2 बजे तक घोषित हो जाएगा। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की मतगणना में देरी होगी। इस सीट पर मतगणना शाम 4 से 5 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक हैं। इस कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

कांग्रेस के पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल छोटा नहीं करने को कहा है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि एग्जिट पोल से अपना मनोबल गिरने नहीं दें, बल्कि 4 जून को होने वाली मतगणना पर कड़ी नजर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+