Uttarakhand: घास लेने जा रही महिला पर बाघ ने किया हमला,पहली बार नहीं हुआ सफल तो दोबारा मारा झपटा, फिर हुआ ये

उत्तराखंड में कोटद्वार के लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में घास लेने गई महिला पर एक बाघ ने दो बार हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand news kotdwar Tiger attacked woman going collect grass not successful first time pounced twice then this happened

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी 42 वर्षीय पुष्पा देवी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया।

जिसके बाद बाघ वहां से भाग निकला। बाघ के हमले के बाद महिलाएं घायल पुष्पा देवी को लेकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पुष्पा देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले गए।

जहां चिकित्सकों ने महिला को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। हमले में पुष्पा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए है। वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए टीम भेजी जा रही है।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से जंगल में अकेले आवाजाही न करने की अपील की है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। उत्तराखंड में बाघ व गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कोटद्वार, पौड़ी व श्रीनगर में लगातार वन्य जीव की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+