Uttarakhand News: गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने सीएम धामी से की मुलाकात, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में गुजरात विधानसभा के माननीय अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मुलाकात कर भाजपा की प्रचंड जीत की बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में गुजरात विधानसभा के माननीय अध्यक्ष शंकर चौधरी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को प्रचंड विजय प्राप्त करने पर बधाई भी दी। इस अवसर पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में गुजरात विधानसभा के माननीय अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मुलाकात कर भाजपा की प्रचंड जीत की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications