शादी की पहली रात दूल्हे को पता चला पत्नी का ये राज, पैरों तले खिसक गई जमीन
उत्तराखंड (Uttarakhand) के लक्सर (Laksar) निवासी एक शख्स ने हिसार की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज की। लेकिन शादी की पहली रात उसे अपनी पत्नी का ऐसा सच पता चला कि उसके होश उड़ गए।

Laksar News: धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तराखंड (Uttarakhand) के लक्सर (Laksar) जिले से सामने आया है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, लक्सर के रहने वाले 30 वर्षीय शख्स ने हिसार (Hisar) की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज (Love marriage) की। लेकिन, शादी की पहली रात पति को अपनी पत्नी का ऐसा सच पता चला जिससे उसके होश उड़ गए।
जी हां..शादी की पहली रात उसे पता चला कि जिसके प्यार में वो पागल है और जिससे उसने शादी की है वो लड़की नहीं, बल्कि एक ट्रांसजेंडर है। खुद के साथ हुए इस धोखे की जानकारी होने के बाद युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवक ने इस बात की शिकायत स्थानीय थाने में की है। युवकी शिकायत में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार
यह मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव का है। गांव निवासी 30 वर्षीय एक युवक की मुलाकात सोशल मीडिया (social media) के माध्य से हिसार (Hisar) की रहने वाली आरुषी से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात के बाद दोनों ने अपना नंबर एक-दूसरे से शेयर किए और दोनों के बीच बातचीत होने लगीं। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
मंदिर में हुई थी दोनों की शादी
खबर के मुताबिक, दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिले और बिना दान-दहेज के 2 अप्रैल, 2022 को लक्सर के एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के कुछ घंटों बाद किसी अंजान शख्स ने दूल्हे को बताया कि उसकी पत्नी पहले एक लड़का थी। वो ऑपरेशन के बाद एक लड़की बनी है। जिसपर पहले तो दूल्हे को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उसने इस बारे में अपनी पत्नी से बात की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
असलियत सामने आने के बाद उड़े दूल्हे के होश
हालांकि, वो अगले दिन किसी को बिना कुछ बताए चुपचाप अपने मायके चली गई। पत्नी की यह असलियत सामने आने के बाद दूल्हे के होश ही उड़ गए। वह सीधे लक्सर कोतवाली पहुंचा और अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में दूल्हे ने बताया कि उसकी पत्नी आरुषि का नाम पहले आशु था। वह ऑपरेशन कराने के बाद लड़के से लड़की बनी है।
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
युवक ने आरुषि और उसके परिवार पर धोखाधड़ी और तलाक देने की एवज में मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने आरुषि और उसके परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच में यह साफ हो गया है कि लड़की ने अपनी जेंडर बदलवाया था।
पुलिस ने दर्ज किए डॉक्टर के बयान
इस मामले में लक्सर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसने जेंडर चेंज कराया था और इस दौरान उसका असली नाम भी पुलिस को बताया। डॉक्टर बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications