Uttarakhand News: हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का यात्रा के लिए किया स्वागत और अभिनंदन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालुओं का इस यात्रा में स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज गुरु गोविंद सिंह की तपोस्थली हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। आप सभी श्रद्धालुओं का भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस यात्रा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आप सभी से निवेदन है कि यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अवश्य पालन करें और रजिस्ट्रेशन एवं स्वास्थ्य जांच के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें।'

cm dhami

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 25 में को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा है। इसके बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा-2024 शुरू हो गई है। हेमकुंड साहिब में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बुद्ध पूर्णिमा को खुले थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालुओं का इस यात्रा में स्वागत और अभिनंदन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+