Uttarakhand News: सीएम धामी ने गुरु हरगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं, शिक्षा को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'श्री अकाल तख्त के संस्थापक, सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी शिक्षाएं हमें धर्म एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।'

सिखों के छठवें गुरु हरगोबिंद सिंह का जन्म बडाली अमृतसर में हुआ था। वह सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन सिंह के पुत्र थे। उनकी माता का नाम गंगा था। उन्होंने अपना ज्यादातर समय युद्ध प्रशिक्षण एवं युद्ध कला में लगाया था तथा बाद में भी कुशल तलवारबाजी, कुश्ती और घुड़सवारी में माहिर हो गए। उन्होंने ही सिखों को अस्त्र-शस्त्र का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया और सिख पंथ को योद्धा चरित्र प्रदान किया। वे स्वयं एक क्रांतिकारी योद्धा थे। गुरु हरगोविंद सिंह एक परोपकारी योद्धा थे। उनका जीवन दर्शन जनसाधारण के कल्याण के लिए हुआ था।
गुरु हरगोबिंद सिंह ने अकाल तख्त का निर्माण किया था। मीरी-पीरी तथा किरतपुर साहिब की स्थापना की थी। उन्होंने रोहिल्ला की लड़ाई, किरतपुर की लड़ाई, हर गोविंदपुर, करतारपुर, गुरुसर तथा अमृतसर इन लड़ाइयों में प्रमुखता से भागीदारी निभाई थी। वह युद्ध में शामिल होने वाले पहले गुरु थे। उन्होंने सिखों को युद्ध कलाएं सीखने तथा सैन्य प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications