Uttarakhand News: सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का किया स्वागत, ट्वीट कर दी जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सैन्यभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।'
जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का किया अनावरण
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नंदा की चैकी स्थित द टोंस ब्रिज स्कूल में देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. विपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनरल बिपिन रावत भारत की उसे सैन्य परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिसमें हम यह मानते हैं कि एक सैनिक भले ही जन्म कहीं भी ले। लेकिन वह पूरे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है।













Click it and Unblock the Notifications