Uttarakhand News: सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों पर ली बैठक, 10 मई से होगी शुरूआत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक में जिला स्तरीय और यात्रा के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय एवं यात्रा हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर केदारनाथ यात्रा निर्देशिका का विमोचन एवं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए चयनित यात्रा (धर्म) मित्रों को ट्रैक सूट भी प्रदान किए।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'इस दौरान जनपद में स्थापित किए गए कंट्रोल रुम का अवलोकन कर यात्रा मार्ग एवं धाम में लगाए गए CCTV फुटेज का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्गों पर भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही कपाट खुलने के दिन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए हम कार्य कर रहे हैं। देवभूमि आने वाले लोगों को यात्रा के दृष्टिगत कोई भी समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए काउंटर रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खुलने के पहले दिन ही उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में चार धाम की यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक ली है। इस दौरान सीएम धामी ने नियुक्त मॉडल अधिकारियों को सभी तैयारियां को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+