Uttarakhand News: सीएम धामी ने ऋषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचकर सीएम योगी की मां का स्वास्थ्य जाना, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। यहां वह जिरियाट्रिक वार्ड में 2 दिन भर्ती रही हैं। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आंख में संक्रमण की दिक्कत के चलते बीते गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वह अपनी बेटी के साथ आई थी। जिरियाट्रिक वार्ड में प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया गया। उन्हें शनिवार को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सावित्री देवी मई में भी करीब तीन दिन एम्स में भर्ती रही थी। तब वह वृद्धावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों के चलते वे यहां भर्ती हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications