Uttarakhand News: सीएम धामी पहुंचे बड़कोट, चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं से बात कर लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित बड़कोट में यमुनोत्री मार्ग पर मौके पर जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत कर चार धाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बड़कोट, उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री मार्ग पर देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं से भेंट कर उनके यात्रा से जुड़े अनुभवों को जाना, मुझे प्रसन्नता है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु शासन-प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं और यहाँ से अच्छे अनुभवों को ले कर अपने घर लौट रहे हैं। हमारी सरकार सुगम-सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'आज श्री यमुनोत्री धाम के मार्ग पर स्थित बड़कोट में स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बड़कोट के पंजीकरण जांच केंद्र में श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। चार धाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर लगातार खबरें आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सचिवालय में समीक्षा बैठक भी की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के निर्बाध संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने उत्तरकाशी स्थित बड़कोट में यमुनोत्री मार्ग पर मौके पर जाकर श्रद्धालुओं से बातचीत कर चार धाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+