Uttarakhand News: सीएम धामी ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं को सराहा, प्रदेश की पांच सीटों पर किया जीत का दावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड का जन-जन लाभान्वित हुआ है। राज्य की जनता डबल इंजन की रफ़्तार से भली भांति परिचित है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाते हुए फिर से एक बार देवभूमि की पावन धरा पर पांचों कमल खिलाने का कार्य करेगी।'

cm dhami

बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+