Uttarakhand News: सीएम धामी ने विक्टोरिया क्रॉस शहीद गबर सिंह नेगी की जयंती पर किया नमन, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम विश्वयुद्ध में युद्ध कौशल एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रथम विश्वयुद्ध में असाधारण युद्ध कौशल एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले अदम्य साहसी एवं पराक्रमी, विक्टोरिया क्रॉस से अलंकृत वीर गबर सिंह नेगी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।'

cm dhami

आपको बता दें कि शहीद सेनानायक वीर गब्बर सिंह चंबा मज्यूंड गांव के निवासी थे। उनका जन्म 21 अप्रैल 1985 में हुआ था। 10 मार्च 1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए वे शहीद हो गए थे। शहीद सेनानायक गब्बर सिंह 19 अक्टूबर 1912 को द्वितीय गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब ब्रिटिश सेना जर्मन सेना के सामने टिक नहीं पा रही थी तो ब्रिटिश सेना की ओर से गब्बर सिंह के नेतृत्व में गढ़वाल राइफल के जवानों को आगे भेजा गया।

उन्होंने जर्मन सेवा के दांत खट्टे कर दिए थे। इस दौरान गब्बर सिंह ने जर्मन सेना के कई किलों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उन्होंने कई किलों को ध्वस्त भी किया। इस दौरान 350 से अधिक जर्मन सैनिकों ने गब्बर सिंह के सामने आत्मसमर्पण भी किया। इसके बाद 10 मार्च 1915 को गढ़वाल राइफल ने जर्मनी के प्रसिद्ध न्यू चैपल लैंड पर कब्जा कर लिया। इस युद्ध में गब्बर सिंह शहीद हो गए। सरकार ने मणोपरांत उन्हें विक्टोरिया क्रॉस विजेता का सम्मान दिया। गब्बर सिंह वे शहीद हैं। जिन्हें सबसे कम उम्र में यह पदक मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+