Uttarakhand News: सीएम धामी ने श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, गायत्री परिवार को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत के प्रसिद्ध अध्यात्मशास्त्री, महान दार्शनिक, गायत्री परिवार के संस्थापक, समाज के कल्याण हेतु अपना समस्त जीवन समर्पित करने वाले परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

आपको बता दें कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा का जन्म 20 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। वह समाज की बेहतरी और उत्थान चाहते थे। उनके पिता का नाम रूपकिशोर शर्मा था। वह आम के पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाते थे। 2 जून 1990 को उनका निधन हो गया। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री जयंती और महानिर्वाण दिवस एक साथ मनाए जाते हैं। वे सर्वेश्वरानंद जी को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications