Uttarakhand News: सीएम धामी ने राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी और काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को उनकी जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर शत-शत नमन। देश की स्वाधीनता हेतु आपके द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।'

आपको बता दें कि महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। वे मां भारती के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने ऐतिहासिक काकोरी कांड को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि बाद में बिस्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया और 19 दिसंबर 1927 को उन्हें गोरखपुर की जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया।
काकोरी कांड के अलावा रामप्रसाद बिस्मिल को उनकी बहुआयामी प्रतिभा के लिए भी याद किया जाता है। उन्हें शायद कवि या साहित्यकार या इतिहासकार या फिर अनुवादक कुछ भी कहें। वह सब सही होगा। बिस्मिल ने कुल 11 किताबें लिखी थी। हालांकि सारी अंग्रेजी हुकूमत ने जब्त कर ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी और काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को उनकी जयंती पर नमन किया है।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर शत-शत नमन। देश की स्वाधीनता हेतु आपके द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है। pic.twitter.com/IKQIGSzWUn
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) June 11, 2024












Click it and Unblock the Notifications