Uttarakhand News: सीएम धामी ने मेजर धन सिंह थापा की जयंती पर किया नमन, राष्ट्र रक्षा के लिए बताया प्रेरणास्तंभ

ttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-चीन युद्ध में युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाले मेजर धन सिंह थापा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अदम्य साहस एवं पराक्रम के पर्याय, वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाले माँ भारती के वीर सपूत मेजर धन सिंह थापा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र रक्षा हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।'

cm dhami

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 को शिमला में हुआ था। 1962 कि भारत चीन जंग में वे सीरीजाप घाटी में एक प्लाटून का नेतृत्व कर रहे थे। मेजर धन सिंह थापा के नेतृत्व में दुश्मनों की तुलना में बहुत कम संख्या में होते हुए भी भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि अंत में उन्हें चीनी सैनिक बंदी बनाकर अपने साथ ले गए। भारतीय सेना को इसकी खबर नहीं लगी। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र देने का ऐलान कर दिया था। लेकिन मेजर धन सिंह थापा जिन्हें परिवार वाले और सरकार मृत मान चुकी थी। वे मौत को चकमा देकर वापस अपने देश लौट आए।

मेजर धन सिंह थापा का सेना में सफर 28 अगस्त 1949 को गोरखा राइफल्स की बटालियन का हिस्सा बनकर शुरू हुआ था। 1962 में भारत चीन के युद्ध में हुए सिरीजाप घाटी, पैंगोंग झील के उत्तर में एक प्लाटून का नेतृत्व कर रहे थे। यहां की सैन्य चौकी चुशुल एयरफील्ड की रक्षा के लिए बेहद मत्वपूर्ण थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+