Uttarakhand News: सीएम धामी ने जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व रक्षा मंत्री और पद्म विभूषण से अलंकृत जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रखर राजनेता पद्म विभूषण से अलंकृत जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर शत्-शत् नमन। श्रमिकों एवं वंचितों के उत्थान हेतु आपके द्वारा किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्तम्भ है।'

cm dhami

आपको बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस एक भारतीय राजनेता थे। उनका जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर के मैंग्लोरिन-कैथोलिक परिवार में हुआ था। वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़े थे।

जॉर्ज फर्नांडीज का एक लेखक, कार्यकर्ता और राजनेता के रूप में लंबा और सफल करियर था। जिसमें 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री रहने सहित कई विभाग शामिल थे।

71 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद विभूषण से सम्मानित किया गया था। 29 जनवरी 2019 को कई पुरानी बीमारियों के कारण लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पद्म विभूषण से अलंकृत जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+