Uttarakhand News: सीएम धामी ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से वर्ष 2016 में ही सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत हुए 6 मार्गों की अधिसूचना जारी करने एवं कुमाऊं व गढ़वाल को संयोजित करने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया।

cm dhami

साथ ही उन्होंने मोहकमपुर ROB से अजबपुर ROB तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित करने, देहरादून में निर्माणाधीन रिंग रोड पर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान करने, देहरादून-मसूरी की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्तावित योजना को विजन-2047 में सम्मिलित करने एवं अफजलगढ़-भागूवाला बाईपास के निर्माणाधीन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+