Uttarakhand News: सीएम धामी ने हरिद्वार में जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से की मुलाकात, मांगा यह आशीर्वाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरिद्वार में जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम धामी ने चार धाम यात्रा के लिए देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम धामी ने हरिद्वार में यात्रियों की समस्या सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद धामी ने सीएम धामी ने हरिद्वार में जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications