Uttarakhand News: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कौशल योजना के चयनित युवाओं के साथ किया संवाद, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सचिवालय में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं के साथ संवाद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सचिवालय, देहरादून में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं के साथ संवाद किया। उत्तराखंड के इन युवाओं का जापान में प्लेसमेंट हुआ है। चयनित हुए युवाओं को वहां की भाषा इत्यादि के साथ ही स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। मुझे विश्वास है कि भविष्य में इन युवाओं से प्रेरित हो कर राज्य के अन्य युवा भी विदेशों में जा कर मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के माध्यम से लाभान्वित होंगे। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सचिवालय में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं के साथ संवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications