Uttarakhand News: सीएम धामी ने देहरादून में रोल बॉल मैच का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों से कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड एवं हिमाचल के बीच आयोजित मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'परेड ग्राउंड, देहरादून में रोल बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड एवं हिमाचल के बीच आयोजित मैच का उद्घाटन कर होनहार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हमारी सरकार नई खेल नीति के माध्यम से प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करते हुए खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।'

cm dhami

आपको बता दें कि रोल बॉल पर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रोल बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड को अंडर-14 रोल बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह चैंपियनशिप 25 से 28 अप्रैल तक देहरादून के परेड ग्राउंड में हो रही है।

रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के टूर्नामेंट डायरेक्टर मधु शर्मा ने बताया कि इस चार दिवसीय चैंपियनशिप में लगभग 27 प्रदेशों से 45 टीमों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिसमें लगभग 700 खिलाड़ी और 100 रोल बॉल तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+