Uttarakhand News: सीएम धामी ने नई दिल्ली में बांसुरी स्वराज के पक्ष में की जनसभा, मतदान के लिए ऐसे की अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'दिल्ली चुनेगी विकास की तेज रफ्तार, सिद्ध होगा संकल्प अबकी बार 400 पार ! संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता-जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए बांसुरी जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के अपील की।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'जनसभा के दौरान जनता द्वारा मिले अभूतपूर्व स्नेह एवं समर्थन से यह स्पष्ट हो रहा है कि दिल्ली का जन-जन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेताओं को नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए तैयार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्लीवासी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने के लिए कमल का बटन अवश्य दबाएंगे।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+